‘बालवीर’ फेम जोइता चटर्जी Covid-19 पॉज‍िटिव, खांसी-जुकाम के बाद कराया था टेस्ट, बोलीं- खुद को अलग कर लिया है

टीवी की फेमस एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोना वायरस का शिकार हो गई है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाई और खुद को सभी से अलग-थलग कर लिया। वो सारे प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। साथ ही अपने समर्थकों के लिए मैसेज भी दिया है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। मालूम हो कि देशभर में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

Joyeeta Chatterjee को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। इसी के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद ‘बालवीर’ और ‘क्लास ऑफ 2020’ एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button