चीन की गोद में बैठे बांग्लादेश ने फिर दिया भारत को धोखा, कैंसिल कर दिया 180 करोड़ का ऑर्डर

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खाई बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते भारत ने बांग्लादेश से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (लगभग 6,600 करोड़ रुपये) के सामान पर रोक लगा दी थी। यह बांग्लादेश से आने वाले सामान का करीब 42% हिस्से को कवर करता है। इससे पहले बांग्लादेश ने भारतीय धागे, चावल और अन्य सामान का आयात रोक दिया था। बांग्लादेश ने साथ ही भारतीय कार्गो पर ट्रांजिट शुल्क भी लगाया है। अब बांग्लादेश सरकार ने भारत को दिया गया 180 करोड़ रुपये का ऑर्डर कैंसिल दिया है। बांग्लादेश की सरकार ने सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को यह ऑर्डर दिया था।

कंपनी ने बताया कि बांग्लादेश सरकार ने एक आधुनिक समुद्री जहाज बनाने के लिए ऑर्डर दिया था। लेकिन अब इसे कैंसल कर दिया गया है। यह सौदा 21 मिलियन डॉलर यानी करीब 180 करोड़ रुपये का था। बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टरेट जनरल डिफेंस परचेज ने यह ऑर्डर दिया था। करीब 61 मीटर लंबे और 15.8 मीटर चौड़े इस जहाज को 24 महीनों में बनाया जाना था। डिजाइन के मुताबिक इस जहाज की अधिकतम गति कम से कम 13 समुद्री मील होनी थी। पिछले साल अगस्त में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण हो गए हैं। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भी चीन के करीब आ गई है। उसने चीन के साथ 2.1 अरब डॉलर के नए सौदे किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button