नक्सलवाद को बड़ा झटका, सुकमा एनकाउंटर के बाद 15 नक्सलियों का सरेंडर, दंतेवाड़ा में जवानों की कार्रवाई

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में शनिवार का दिन सुरक्षाबल के जवानों के नाम रहा। जवानों ने नक्सलवाद को बड़ा झटका दिया। सुकमा में जहां टॉप कमांडर समेत 17 माओवादियों को ढेर किया वहीं, दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को 15 माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने सरेंडर किया। जिले में फोर्स की बढ़ती गतिविधियों के कारण माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button