बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम का अन्य बॉक्सर के पति से चल रहा अफेयर! 20 साल बाद पति से होंगी अलग?

नई दिल्ली: भारतीय महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। वह और पति ओनलर के बीच 20 साल का रिश्ता खत्म होने की खबर है। उनके बीच कुछ व्यक्तिगत और राजनीतिक तनाव चल रहे थे, जबकि इस बीच 42 साल की बॉक्सिंग क्वीन के अफेयर की भी खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि 2022 में ओनलर के मणिपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं थीं। वित्तीय बोझ और मैरी कॉम की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी भी अलगाव के कारण बताए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि मैरी किसी और बॉक्सर के पति के साथ अफेयर में हैं।
एक हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर, जिन्हें ओनलर के नाम से जाना जाता है, कुछ समय से अलग रह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ओनलर के 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में हारने के बाद से उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। चुनाव में हार के बाद उनके रिश्ते में भावनात्मक और आर्थिक तनाव आने लगा। कहा जा रहा है कि अलगाव के बाद मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं। ओनलर दिल्ली में अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रह रहे हैं। इस दूरी ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है।





