भाई, बहनें, दोस्त, नौकर, पेट्स… रतन टाटा ने अपनी प्रॉपर्टी में किसे क्या दिया? हो गया है खुलासा

नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हो गया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान कर दिया है। उनकी संपत्ति लगभग 3,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें टाटा संस के शेयर और दूसरी चीजें शामिल हैं। यह सब रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट को दिया गया है। ये दोनों कंपनियां दान और परोपकार के काम करती हैं। रतन टाटा के पास कुछ और भी संपत्ति थी। इसमें बैंक में जमा पैसे, कुछ कागजात और घड़ियां-पेंटिंग जैसी चीजें शामिल थीं। इसकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये थी। इसका एक तिहाई हिस्सा उन्होंने अपनी दो सौतेली बहनों, शिरीन जेजेभोय और डीना जेजेभोय को दिया है। बाकी का एक तिहाई हिस्सा मोहिनी एम दत्ता को मिला है। मोहिनी टाटा ग्रुप में काम करती थे और रतन टाटा के करीब थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button