कैबिनेट के फैसले:7 जुलाई से मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातीय आबादी वाले इलाकों में 459 नई आंगनवाड़ी खोलने के लिए 143.46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से भवन निर्माण, स्थापना का काम किया जाएगा। कार्यकर्ता और सहायिका के लिए क्रमश 459-459 पद (मानसेवी) और पर्यवेक्षक के 26 पद (नियमित शासकीय सेवक) के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

इन आंगनवाड़ियों के लिए केंद्र सरकार 72.78 करोड़ देगी। जबकि 70.68 करोड़ राज्य सरकार को देना होगा। इसके साथ ही प्रदेश के नए बने जिले पांढ़ुर्णा, मैहर और मऊगंज में जिला कोषालय की स्थापना को मंजूरी दे गई है। सरकार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर 250 रुपए का नेग देगी। 1250 के स्थान पर 1500 रुपए आएंगे। विद्युत पारेषण कंपनी द्वारा अगले पांच साल में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए 5 हजार 163 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

21 जून को योग दिवस पर राजधानी से लेकर वार्ड तक कार्यक्रम होंगे

मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए तय कैबिनेट ने समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को मंजूरी दे दी है। मूंग खरीदी 7 जुलाई से 6 अगस्त के बीच होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 जून से शुरू होने जा रहे हैं, जो 6 जुलाई तक चलेंगे। सीएम ने कैबिनेट में बताया कि केंद्र सरकार से उत्पादन के 25% के स्थान पर 40% उपार्जन का लक्ष्य तय करने की मंजूरी राज्य सरकार ने मांगी है। प्रदेश के 36 जिलों में मूंग खरीदी और 13 जिलों में उड़द की खरीदी की जाएगी। मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द का 7400 रुपए प्रति क्विंटल है।

27 जून को रतलाम में होगी एमएसएमई समिट

27 जून को एमएसएमई डे है, इस दिन रतलाम में क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर एक समिट आयोजित की जाएगी। इसके बाद 7 जुलाई को लुधियाना में एमएसएमई पर नेशनल इंटरेक्टिव सेशन किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन करने आ सकते हैं मोदी

सीएम ने बताया कि भोपाल मेट्रो के फर्स्ट फेज का लोकार्पण सितंबर में किया जाएगा। इसके लिए समय-सीमा तय कर दी है। पहले फेज में एम्स भोपाल से सुभाष नगर तक मेट्रो ट्रैक तैयार है। ट्रॉयल रन भी सफल रहा है। भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजा जाएगा। पिछले साल मप्र आए 13.41 करोड़ पर्यटक सीएम ने मप्र में पर्यटन क्षेत्र में तरक्की के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 2024 में प्रदेश में 13.41 करोड़ पर्यटक आए हैं, जो 2023 की तुलना में 19.6% अधिक है। मप्र आने वाले पर्यटकों में 1.67 लाख विदेशी हैं।

मप्र के 10 टूरिस्ट प्लेस पर होंगे बड़े योग समारोह सीएम ने कहा कि 21 जून को योग दिवस का एक दशक पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में राजधानी से लेकर वार्ड तक कार्यक्रम किए जाएंगे। भारत सरकार की ओर से मप्र के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button