टीम इंडिया की जीत पर एमपी में जश्न, लहराया तिरंगा:देशभक्ति गीतों पर नाचे युवा, की आतिशबाजी

भोपाल, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत ने पूरे मध्यप्रदेश में उत्सव का माहौल रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, गुना और अन्य शहरों में क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा, चीयरिंग की और डीजे और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

जश्न के दौरान युवा देशभक्ति गीतों पर नाचे, तिरंगा लहराया और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे। इस जीत ने न केवल टीम इंडिया के प्रदर्शन का जश्न मनाया, बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी और देशभक्ति का सामूहिक उत्साह भी भर दिया।

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत 

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। 

छिंदवाड़ा में बड़ी स्क्रीनों पर एक साथ देखा मैच

छिंदवाड़ा में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मैच शुरू हुआ, शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई और लोग एकत्रित होकर मैच का आनंद लेने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button