RCB की जीत के बाद रायपुर की सड़कों पर जश्न..:देर-रात जयस्तंभ चौक पर उमड़ी भीड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

RCB की जीत का जश्न रायपुर में भी मनाया गया। देर रात RCB फैंस ढोल लेकर पहुंचे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। RCB के मैच जीतने के बाद जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट फैंस जुटे और RCB और विराट कोहली के नारे लगाते रहे। लोगों ने कहा कि कोहली ने कर दिखाया।

सड़क पर जाम लगा

आम तौर पर जब भारत क्रिकेट मैच जीतती है, तब जयस्तंभ चौक में जीत का जश्न मनाने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला जब IPL फाइनल मुकाबले में RCB की जीत का जश्न मानने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान लोगों की भीड़ इतनी पहुंच गई मेन रोड जाम हो गया।

वहीं तेलीबांधा तालाब के पास भी RCB के फैंस ने जमकर आतिशबाजी की और लोग RCB की जर्सी में नजर आए। फाइनल मैच को लेकर खुमारी इस तरह थी कि रायपुर के क्लब, रेस्टोरेंट, मॉल्स में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने जुटे थे। यहां तक की कैफे में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने IPL मैच देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button