छत्तीसगढ़ में बादल छाने से हल्की बारिश की संभावना, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान कोई बदलाव की संभावना नहीं
है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान घाट सकता है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश एक एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। बादल छाए रहने की वजह से आज शुक्रवार को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आगामी तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान घटेगा। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। ग्रामीण और आउटर क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंड लग रही है। प्रदेश में रात और सुबह के समय में ठंड लगने की वजह से अब शहर में गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाना शुरू हो हुई है। गर्म कपड़ों के स्टाइल सजने लगी है। ठंड के मौसम आते ही गर्म कपड़ों में अब खरीदी पर 20% की छूट भी दी जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों पर गर्म कपड़ों की स्टाल लगने लगे हैं। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ और शक्ति में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button