सपा नेता की रिंग सेरेमनी पर बवाल, तीन साल के रिश्ते का आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा, 2 करोड़ ऐंठने का आरोप

मेरठ: समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुए, गुरुवार को पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर निवासी एक महिला ने अचानक सपा नेता के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला का दावा था कि उसके सपा नेता से पिछले तीन साल से संबंध हैं और इस दौरान नेता ने उससे करीब दो करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। सपा नेता के घर पर हंगामा करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मवाना कस्बे निवासी सपा नेता दीपक गिरी की बुलंदशहर जिले की एक महिला नेता के साथ रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। महिला नेता एक कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी बताई जा रही है और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है।
जनता बोली आखिर सच्चाई क्या है?
हालांकि, सोशल मीडिया पर सपा नेता और महिला नेता की रिंग सेरेमनी के वायरल फोटो अब भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कस्बे में दिनभर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं किसी ने इसे धोखे की कहानी बताया तो किसी ने इसे सियासत से जोड़ दिया। कुल मिलाकर, सपा नेता दीपक गिरी की रिंग सेरेमनी अब सोशल मीडिया से निकलकर सियासी गलियारों में भी गूंज रही है, और लोग यही सवाल पूछ रहे हैं आखिर सच्चाई क्या है?





