तोरवा में छठ घाट आकर्षक लाइट से चमका

बिलासपुर। छठ महापर्व आज यानी 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहले दिन नहाय खाय के साथ पर्व का आगाज होगा। इस दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तोरवा स्थित छठ घाट पर शाम को अरपा मइया की महा आरती की जाएगी।

इसके लिए अरपा तट को आकर्षक लाइट से सजाया गया है, जिससे यहां का नजारा दिवाली जैसे हो गया है। इसके साथ ही चार दिनों तक पर्व की धूम रहेगी।

बता दें कि अरपा का छठ घाट देश का सबसे बड़ा स्थायी घाट है, जहां एक साथ 50 हजार से अधिक छठव्रती सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।

तोरवा छठ घाट पर पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त तत्वाधान में महापर्व पिछले 25 सालों से मनाया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष असीमदास ने बताया कि महापर्व को लेकर सिल्वर जुबली वर्ष मनाया जा रहा है। इसे लेकर तोरवा छठ घाट में एक हफ्ते से तैयारी चल रही है।

घाट की साफ-सफाई के बाद आकर्षक लाई​टिंग की गई है। बुधवार (22 अक्टूबर) को महापर्व की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार घाट का​ निरीक्षण करने पहुंचे। यहां देश के सबसे बड़े छठघाट में एक साथ 50 हजार से अधिक लोग सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस बार यह पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button