छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष होने के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बालोद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन एवं गुरूर विकासखण्ड के संकूल केन्द्र बोहारा अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन के प्राचार्य ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विद्यालय में पुस्तक वाचन, क्विज प्रतियोगिता, इतिहास लेखन, भाषण, स्पीड रिडिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इसी तरह संकूल केन्द्र बोहारा के सकंुल समन्वयक ने बताया गया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संकुल अंतर्गत सेजेस बोहारा, शासकीय एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोहारा, प्राथमिक शाला सनौद, डोटोपार, ओझागहन में पुस्तक वाचन दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button