गाडरवारा में मुख्यमंत्री ने किया ऐलान:कृषि आधारित उद्योग लगाने पर देंगे 50 फीसदी सब्सिडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में घोषणा की कि प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने वालों को राज्य सरकार 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी। सीएम ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

प्रदेश में अब जल्द ही कृषि उद्योग से जुड़े रोजगारपरक कारखाने बनाए जाएंगे। जहां काम करने वालों को 5 हजार रुपए महीना सरकार देगी। सीएम ने गाडरवारा में गौशाला निर्माण करने और जल्द ही सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर सीएम ने 80 करोड़ से अधिक लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी किया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। सीएम ने परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह की ओर से की गई मांगों को लेकर कहा कि उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सांईखेड़ा में 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन बनेगा। 60 करोड़ की लागत से चीचली-सालीचौका 20 किमी सड़क बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button