क्रिस गेल ने किया भारतीय खिलाड़ियों को रेट… जायसवाल और गिल को दिए 9 अंक, हार्दिक-पंत के काटे नंबर

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल लंबे समय तक आईपीएल में छाए रहे। आईपीएल के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स आज भी गेल के नाम पर दर्ज हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175- रन बनाए थे, जो IPL में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, किंग्स XI पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। भारतीय क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी बहुत अच्छी है। गेल ने अब कुछ भारतीय खिलाड़ियों को रेट किया है।

गेल ने किया खिलाड़ियों को रेट

वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल ने भारतीय खिलाड़ियों को रेटिंग देते हुए कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। गेल ने रुतुराज गायकवाड़ को 7, यशस्वी जायसवाल को 9, शुभमन गिल को 9 और अभिषेक शर्मा को 8 नंबर दिए हैं। वहीं उन्होंने केएल राहुल को 8, सूर्यकुमार यादव को 9, हार्दिक पंड्या को 7 नंबर दिए। वहीं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को उन्होंने 8-8 नंबर दिए।

धोनी का किया समर्थन

गेल ने इसी बीच एमएस धोनी का भी समर्थन किया है, जिनकी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आलोचना हो रही है। गेल का मानना है कि धोनी आईपीएल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे चाहते हैं कि धोनी जितना हो सके उतना खेलें। गेल ने कहा कि धोनी जैसे महान खिलाड़ी को गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। गेल ने इनसाइड स्पोर्ट को बताया, ‘धोनी IPL में बहुत वैल्यू लाते हैं। आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे बने रहें। आप उन्हें धक्का नहीं देना चाहते। जब आप वह शोर सुनना शुरू करते हैं, तो लोग इतने महान खिलाड़ी और महान व्यक्ति को गलत संदेश भेजने वाले हैं। आप धोनी जैसे व्यक्ति को ऐसा संदेश नहीं देना चाहते क्योंकि वह IPL में बहुत वैल्यू लाते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button