सीएम ने ​कहा-:सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते बल्कि इतिहास बनाते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत के विकास के संकल्प को लेकर दिल्ली में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सम्राट विक्रमादित्य ने शक और हूण जैसे आक्रांताओं को परास्त कर सुशासन स्थापित किया। भगवान श्रीराम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का काल विनम्रता से शासन करना सिखाता है। सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते बल्कि इतिहास बनाते हैं। दिल्ली के लाल किले में विक्रमोत्सव के दौरान रविवार को चित्र प्रदर्शनी और एमपी पेवेलियन के अवलोकन के डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही।

विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया: सीएम ने कहा कि महानाट्य के मंचन के साथ सरकार की जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाओं, संस्कृति व पर्यटन की जानकारी के साथ मप्र में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया है। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button