भोपाल में 24 फरवरी को होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे

भोपाल। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के विरुद्ध बता रही कांग्रेस इसके विरोध में राज्यवार किसान सम्मेलन करेगी। इसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार, पहला किसान सम्मेलन भोपाल में आयोजित करने के उनके प्रस्ताव को इसलिए कांग्रेस हाई कमान ने स्वीकार किया है, क्योंकि मध्य प्रदेश में अभी बजट सत्र चल रहा है।उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार सम्मेलन का असर मध्य प्रदेश के किसानों पर भी पड़ेगा। सोयाबीन, मक्का, कपास, फल उत्पादक किसान प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश के बाद दूसरा किसान सम्मेलन महाराष्ट्र यवतमाल और तीसरा सम्मेलन श्रीगंगानगर में होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button