दिव्यांगजनों को मिली बैटरीचलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर

उत्तर बस्तर कांकेर । समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। नरहरपुऱ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैराडीह के अस्थिबाधित दिव्यांग बिहारी पटेल को बैटरी चलित ट्रायसाइकल, ग्राम धनेलीकन्हार निवासी अंजोरी यादव क़ो व्हील चेयर और उनके भाई सुरीत यादव क़ो समाज कल्याण विभाग द्वारा सीपी चेयर प्रदान किया गया। 

समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि आवेदक की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांग बिहारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह चल-फिर नहीं सकता है, बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से अपनी दिनचर्या में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button