अभिषेक कुमार पर लाइन मार रहे हैं एल्विश यादव! चीनी के नाम पर कृष्णा ने खिलाया ‘जहर’, हुआ मन खराब

कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की तरह हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। शो के तीन प्रोमो जारी हुए हैं। एक में जहां एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के बीच कुछ अलग ही कनेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ की बताई डिश सुनकर सबके होश ही उड़ गए।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के पहले प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के स्टेशन पर भारती आती हैं। वहां कॉमेडियन उन्हें एक सफेद रंग का कुछ पाउडर टेस्ट कराते हैं। ये जांचने के लिए कि वह क्या है। हालांकि कश्मीरा उसे शक्कर बताती हैं लेकिन जैसे ही भारती और कृष्णा उसे एक चुटकी टेस्ट करते हैं, फौरन थूक देते हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, सबको वह चखाते हैं और उस कड़वाहट से सबका मुंह खराब हो जाता है। सुदेश तो कहते हैं कि- जहर है ये। कश्मीरा भी जोर से पूछती हैं कि फिर क्या है ये?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button