‘चीन को भी हम पर भरोसा नहीं’, मौलाना डीजल ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत और अफगानिस्तान भी दुश्मन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान का दुनिया में कोई दोस्त नहीं बचा है। पाकिस्तान जिस चीन को अपना सदाबहार दोस्त कहता है, वह भी अब उस पर भरोसा नहीं करता है। यह बात पाकिस्तान की धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कही है। मौलाना डीजल के नाम से मशहूर फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ की सरकार और देश के सैन्य प्रतिष्ठान पर तीखा हमला बोला है। रहमान ने कहा कि दशकों की गलत विदेश नीति के चलते पाकिस्तान के पास एक भी दोस्त नहीं बचा है।

भारत और अफगानिस्तान सभी बने दुश्मन

एक कार्यक्रम में बोलते हुए फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की पिछले 78 सालों विदेश नीति और खासकर अफगानिस्तान के साथ उसके रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान आज अपने नीति बनाने वालों से पूछना चाहता है कि पिछले 78 साल से मेरी अफगान पॉलिसी क्यों नाकाम रही? उन्होंने कहा, ‘आज भारत हमारा दुश्मन है, अफगानिस्तान हमारा दुश्मन है और यहां तक कि ईरान और चीन भी हमसे नाराज हैं।’

पाकिस्तानी सेना के अंदर बताई फूट

फजलुर रहमान ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर फैसले न लेने का आरोप लगाया और कहा कि सेना के अंदर अलग-अलग सोच है। उन्होंने कहा, एक जनरल बातचीत और शांति की बात करता है, जबकि दूसरा युद्ध पर जोर देता है। ऐसी उलझन के साथ कोई देश एक सही विदेश नीति कैसे चला सकता है।

रहमान ने पाकिस्तान-इकोनॉमिक कॉरिडोर को नाकाम बताया और इसके लिए शरीफ सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के कार्यकाल में CPEC में कोई प्रगति नहीं हुई है, क्योंकि चीन अब हम पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि शरीफ सरकार चीनियों का खोया भरोसा वापस जीतने में नाकाम रही है। आज चीन हमसे नाराज है। पाकिस्तान की विदेश की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह फेल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button