भोपाल के होटल-ढाबों पर आबकारी की दबिश:ग्राहकों को परोसी जा रही थी शराब

भोपाल के होटल और ढाबों पर गुरुवार रात में आबकारी अमले ने दबिश दी। यहां पर ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। विभाग ने कुल 33 प्रकरण बनाए।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की तीन टीमों ने यह कार्रवाई की। जिला कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि रात में कोलार, नीलबड़, रातीबड़ क्षेत्र के नटखट रेस्टोरेंट, ट्री चैप्टर समेत कई प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई। इस दौरान 33 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध शराब सेवन और बिक्री पर यह कार्रवाई की गई, जो आगे भी जारी रहेगी।

शराब और पीयर की पेटियां भी मिली जिला कंट्रोलर गोयल ने बताया, कलखेड़ा से 25 पाव देशी शराब जब्त की गई। वहीं, रातीबड़ स्थित गुरु होटल से महंगी शराब और बीयर की पेटियां जब्त की। संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button