कोयले के लिए लड़ाई, 36 साल के ट्रांसपोर्टर की हत्या के बाद तनाव, मुख्य आरोपी बीजेपी का नेता

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली शहर में ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह झड़प क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सराईपाली- बुडबुड खदान से कोयला परिवहन पर नियंत्रण पाने के मुद्दे पर हुई। इस घटना के बाद शहर में तनाव है। मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दोनों समूहों के बीच विवाद के बारे में जानने के बावजूद पुलिस पर समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।





