आंध्र के पूर्व CM जगन पर FIR दर्ज: सामने आने पर कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन मामले में FIR दर्ज हो गई है। यह जानकारी गुंटूर जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) एस सतीश कुमार ने रविवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

SP ने बताया कि पूर्व CM की कार ने 5 दिन पहले रोड शो के दौरान 53 साल के व्यक्ति को कुचल दिया था। अस्पताल लेते जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम चीली सिंघैया है। वह जगन की पार्टी YSRCP का ही कार्यकर्ता था।

अब समझिए मामला क्या है 

घटना 18 जून की है। पूर्व CM पालनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव में पार्टी के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। कार्यकर्ता ने पिछले साल पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। रेड्डी उसी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। जब काफिला एतुकुरु बाईपास से गुजर रहा था, तब यह हादसा हुआ।

SP सतीश कुमार ने 18 जून की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि सिंघैया काफिले पर फूल फेंक रहे थे, तभी वे गिर गए और गाड़ी के नीचे आ गए। सिंघैया घायल हो गए थे, लेकिन गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ गईं। हाईवे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पहले पुलिस ने कहा था कि हादसा जगन की कार से नहीं हुआ।

मामले का खुलासा VIDEO से हुआ पुलिस ने 18 जून को दावा किया था कि एक प्राइवेट व्हीकल (AP 26 CE 0001) ने मृतक सिंघैया को कुचला था। यह गाड़ी पूर्व CM के काफिले का हिस्सा नहीं थी, लेकिन VIDEO सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने FIR में अन्य धाराएं बढ़ाईं।

SP ने यह भी बताया था कि पूर्व CM के काफिले में सिर्फ तीन गाड़ियों की परमिशन दी गई थी, जबकि उनके काफिले में 30 से ज्यादा वाहन शामिल थे। मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।

FIR में कार ड्राइवर रमन्ना रेड्डी, रेड्डी के PA नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी का भी नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button