भोपाल में कलेक्टोरेट, निगम समेत ऑफिसों में हुआ ध्वजारोहण

भोपाल में आजादी के पर्व की धूम रहीं। लोग स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के जश्न में डूबे रहे। लाल परेड में मुख्य आयोजन हुआ, जबकि कलेक्टोरेट, निगम समेत कई ऑफिसों में ध्वजारोहण किया गया। जन्माष्टमी के चलते पुराने शहर के बाजार खुले हैं, जबकि थोक दवा बाजार बंद रहा।

संभागायुक्त ऑफिस में कमिश्नर संजीव सिंह ने झंडावंदन किया। कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुट होकर देश की प्रगति और विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

महापौर- निगम अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण भोपाल की महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन भी मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराया। इधर, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारी भी आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने सुभाष नगर स्थित डिपो पर झंडावंदन किया।

75% से ज्यादा अंक लाने वालों का हुआ सम्मान आईएसबीटी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद महापौर मालती राय ने राजधानी के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फायर ब्रिगेड के जवानों की परेड का निरीक्षण भी किया और कार्यक्रम के बाद मिठाई बांटी गई।

इस अवसर पर महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों के उन बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। कुल 39 बच्चों को 10-10 हजार रुपए के प्रोत्साहन चेक दिए गए। इनमें 10वीं के 20 और 12वीं के 19 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने भी ध्वजारोहण के बाद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कई नागरिक मौजूद रहे।

ईंटखेड़ी स्कूल में हुआ कार्यक्रम आजादी के पर्व पर ग्राम ईंटखेड़ी, हर्राखेड़ा, बैरसिया और दुपाड़िया स्थित शासकीय स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्य विनय मेहर बतौर अतिथि मौजूद थे। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।

वक्फ बोर्ड परिसर में अध्यक्ष पटेल ने फहराया तिरंगा मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर एवं भोपाल के सबसे पुराने मदरसा हमीदिया में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर काजी मुश्ताक अली नदवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान, सीईओ फरजाना गजाला, अकमल जरदारी, याकूब साहब, वक्फ बोर्ड के इरशाद अंसारी, रमीज कुरैशी, जहरान हसन आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button