होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन:27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी

भोपाल, होली पर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 2-2 फेरे लगाएगी। स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 27 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 28 फरवरी और 3 मार्च 2026 को दानापुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यात्री इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button