फैट से फिट, लटकते मांस से सिक्स पैक, इस WWE पहलवान ने तो गजब ही कर दिया

नई दिल्ली: गुंथर ने WWE में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्यादातर समय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह NXT UK चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। गुंथर ने अपना जीवन रेसलिंग को समर्पित कर दिया है। मेन रोस्टर में आने के बाद उन्होंने खास तरह की कसरत करना शुरू कर दिया। गुंथर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही दिलचस्प है।

वाल्टर से गुंथर बनने का सफर WWE में बहुत ही खास रहा है। गुंथर ने मेन रोस्टर में आने के बाद अपना वजन कम किया। NXT में उनका वजन 330 पाउंड से ज्यादा था। WWE की वेबसाइट के अनुसार, अब उनका वजन 297 पाउंड है। NXT में गुंथर को वाल्टर के नाम से जाना जाता था। वह इम्पीरियम के लीडर थे। मेन रोस्टर में आने के बाद उन्होंने अपना वजन कम किया। NXT की तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने काफी वजन घटाया है। पहले उनका भारी-भरकम शरीर उन्हें और भी खतरनाक बनाता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button