फर्जी अफसरों का गिरोह फूटा, सक्ती पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सक्ती। जिले में पुलिस ने परसदा खुर्द गांव में फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 4 युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मामले के एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामले में पुलिस ने 3 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 2 बाइक को जब्त किया है। सक्ती एएसपी हरीश यादव ने बताया कि, सक्ती थाना क्षेत्र के परसदा खुर्द गांव के अमरीका बाई के घर में 5 युवक फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर पहुंचे। युवकों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने-पिलाने की धमकी देते हुए 30 हजार रूपये की मांग करने लगे।

इसकी सूचना मिलने पर सक्ती पुलिस ने जांजगीर जिले के रहने वाले चार युवक नरेन्द्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर, लोकेश राठौर को पकड़ा है। वहीं, मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग मोबाइल और 2 बाइक को जब्त किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं कुछ सप्ताह पूर्व ही लोरमी के ग्राम मारूकापा में फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजना का लाभ उठाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और खाद्य विभाग को शिकायत कर आरोप लगाया है कि, गांव के 13 अविवाहित युवकों के नाम पर फर्जी कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें पत्नी और बच्चों के नाम भी दर्ज हैं। ग्राम पंचायत लालपुर के आश्रित ग्राम मारूकापा निवासी धनराज माथुर सहित कई ग्रामीणों ने जनदर्शन के माध्यम से खाद्य विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम की उचित मूल्य दुकान (करूणा माता स्व-सहायता समूह) द्वारा फर्जी कार्डधारकों को नियमित राशन वितरण किया जा रहा है, जबकि यह जानकारी दुकानदार को भी है कि संबंधित व्यक्ति अविवाहित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल पूर्व सरपंच और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है ताकि अपात्र लोगों को सरकारी खाद्यान्न का लाभ दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button