पाकिस्तान के बॉयकॉट पर गौतम गंभीर से हुआ सवाल, भारतीय हेड कोच का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में खेलने से मना कर दिया है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सवाल किया गया। गंभीर ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते बयान जारी करके बताया था कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगा।

एयरपोर्ट पर गौतम गंभीर से सवाल

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2026 के लिए मुंबई रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां मीडिया ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। इसपर गौतम गंभीर ने सभी को धन्यवाद दिया। लेकिन जब उसने पूछा गया कि पाकिस्तान ने खेलने से मना कर दिया है, इसपर क्या कहेंगे तो गंभीर सवाल को इग्नोर करके आगे बढ़ते चले गए।

7 फरवरी से अभियान की शुरुआत

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना अभियान 7 फरवरी से ही शुरू करेगी। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम का सामना अमेरिका से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ है। 12 को भारत का मुकाबला नामीबिया तो 15 को पाकिस्तान से होना है। 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका से मुंबई में होना है। भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराकर पिछले टी20 विश्व कप जीता था। अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम के पास यह चमत्कार करने का मौका है। टीम ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद खेली अपनी सभी टी20 सीरीज को जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button