केंद्रीय कर्मचारियों को नवरात्रि पर गिफ्ट, DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान.. इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

नईदिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया. नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% DA Hike मिल सकता है. सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

42% से बढ़कर 46% हुआ महंगाई भत्ता!
नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करने के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है. इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा. DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा.  साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है.

हर साल 2 बार किया जाता है बदलाव
महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल निभाता है. सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है. जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है.

ऐसे होगा DA कैलकुलेट

एक्सपर्ट्स की मानें तो जुलाई 2023 में महंगाई भत्ता 4 फीसदी से कम नहीं बढ़ेगा. इसके पीछे लॉजिक ये है कि प्राइस इंडेक्स रेश्यो में जो मूवमेंट दिखा है, उससे DA स्कोर 46 फीसदी के पार निकल गया है. जून में इंडेक्स का नंबर 136.4 प्वाइंट रहा था. इसके आधार पर कैलकुलेशन देखें तो DA Score 46.24 पहुंच गया है. इसका मतलब ये है कि DA में कुल 4% की बढ़ोतरी दिखाई देगी. क्योंकि, DA राउंड फिगर में दिया जाता है और ये 0.51 से कम होगा तो इसे 46 फीसदी ही माना जाएगा.

कैसे कैलकुलेट होगा DA Hike

दिसंबर 2023 में इंडेक्स का नंबर 132.3 प्वाइंट रहा था, जिससे डीए का कुल स्कोर 42.37 फीसदी रहा था. इसके बाद जनवरी में इंडेक्स 132.8 पर पहुंचा और DA स्कोर बढ़कर 43.08 पहुंच गया. इसी तरह हर महीने का स्कोर तय होता है. नीचे कैलकुलेशन देखिए

Month AICPI Index DA % increase
Jan-2023 132.8 43.08
Feb-2023 132.7 43.79
Mar-2023 133.3 44.46
Apr-2023 134.2 45.06
May-2023 134.7 45.58
Jun-2023 136.4 46.24

कन्फर्म है 46% DA Hike

अगर ऊपर दी गई कैलकुलेशन को देखें तो 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एक बार फिर 4 फीसदी का इजाफा होगा. इससे कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी पहुंच जाएगा. इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा. हालांकि, इसके ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. इसका ऐलान सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकता है. जुलाई से लेकर जब तक इसका ऐलान नहीं होता तब तक का एरियर (DA Arrears) केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा. 

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (46%)                       8280 रुपए/महीने
3. अबतक महंगाई भत्ता (42%)                  7560 रुपए/महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       8280-7560= 720 रुपए/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर देखें कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपए
2. नया महंगाई भत्ता (46%)                      26,174 रुपए/महीने
3. अबतक महंगाई भत्ता (42%)                 23,898 रुपए/महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      26,174-23,898= 2276 रुपए/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                      2276X12=  27312 रुपए

नोट: यह अनुमान के आधार पर सैलरी है, इसमें HRA जैसे अलाउंस जुड़ने के बाद ही फाइनल सैलरी बन पाएगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button