सोने की कीमत 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस वजह से सोने के दाम आसमान छूने लगे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय ज्वेलर्स और दुकानदारों ने खूब सोना खरीदा। जानकारों का कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।





