गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन बनने वाली हैं मां, पति संग दी खुशखबरी तो विक्रांत मैसी ने दी बधाई

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भले ही प्रेग्नेंट नहीं। मगर कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ जरूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। विनय आनंद और रागिनी खन्ना की बहन अब तीन से चार होने जा रही हैं और ये उनकी दूसरी शादी से पहला बच्चा होगा। जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं।

सौम्या सेठ ने साल 2017 में बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी की थी और 8 महीने बाद बेटे आयडेन के आने की जानकारी दी और मां बनीं। लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने पहले पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ‘नव्या… नई धड़कन नए सवाल’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे शोज से घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अब US में जाकर बस गई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को टाटा-बाय-बाय कह दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button