रेल्वे लेडीज क्लब कोरबा का भव्य सावन महोत्सव संपन्न, सावन क्वीन को मिला ताज

कोरबा । रेल्वे लेडीज क्लब कोरबा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 जुलाई को होटल फोरसीजन में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजू साहू और श्रीमती सरिता राठौर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती प्रतिभा आदित्य और किरण बघेल द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत फूलों और मेमेंटो से किया गया।
कार्यक्रम में लक्की ड्रा के माध्यम से श्रीमती कविता डरसेना और दीप्ति साहू, तथा वोटिंग के माध्यम से श्रीमती अनुराधा मोहर को "सावन क्वीन" का ताज पहनाया गया।
श्रीमती डिंपल साहू और सरिता कश्यप ने मनोरंजक गेम्स से सभी सदस्यों का खूब मनोरंजन किया।
श्रीमती पुष्पा कहरा ने अपनी सहेलियों – ममता, सुनीता, नीलिमा साव, सावित्री, अंजू, लता, प्रेमलता, मंजू राठौर आदि के साथ मिलकर फिल्मी गानों पर शानदार "माधुरी दीक्षित स्पेशल डांस" प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मनीषा धीरेंद्र, अनुराधा साहू और अंजली राठौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सावन की हरियाली और उत्साह के साथ मनोरंजन की भरपूर झलक देखने को मिली।





