जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत मनाया गया स्वस्थ मां दिवस

कोरिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘ के अंतर्गत ‘स्वस्थ मां दिवस‘ शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में वृद्धा आश्रम के समस्त वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें बीपी, शुगर, कैंसर जांच, पैरालिसिस देखभाल, परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। वृद्धजनों को उम्र के साथ जीवनशैली और आहार संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। आवश्यकता पड़ने पर टेली मानस परामर्श सेवा उपलब्ध कराई गई।
सभी वर्गों तक पहुंचा स्वास्थ्य लाभ :
अभियान के तहत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा दी गई। आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण निःशुल्क किए गए। आयुष सेवाओं के माध्यम से उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना :
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित कोरिया का निर्माण करना।





