हिटमैन तुमने ये क्या कर दिया! रोहित शर्मा के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, प्रेशर कितना झेल पाएंगे हार्दिक पंड्या?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से जीत मिली। यह छह मैचों में उनकी दूसरी जीत थी। यह सीजन अभी तक पांच बार की चैंपियन टीम के लिए खास नहीं रहा है, लेकिन इस जीत से उनकी गाड़ी पटरी पर आने की उम्मीद है। हालांकि, रोहित शर्मा की फॉर्म बड़ी चिंता का विषय है। एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में भी 12 गेंदों पर 18 ही रन बनाए। पिछले कुछ समय से रोहित की बैटिंग में निरंतरता की कमी साफ तौर पर देखी गई है और इस सीजन में तो वह पूरी तरह फ्लॉप नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button