होटेलियर बॉयफ्रेंड ने हरियाणवी मॉडल को जबरन शराब पिलाई थी:3 फोन कॉल्स के बाद गला रेता

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मर्डर केस में उसका होटेलियर बॉयफ्रेंड सुनील 2 दिन की पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। पुलिस को उसने बताया है कि हत्या से पहले उसने सिम्मी को अपनी कार में बैठकर जबरन शराब पिलाई थी।

सुनील ने बताया कि शराब पीते-पीते दोनों बातें कर थे। इसी बीच सिम्मी के मोबाइल पर मंगेतर विशाल का कॉल आया। सुनील का कहना है कि उसने कॉल देखकर सिम्मी को रिसीव न करने के लिए कहा था, लेकिन सिम्मी नहीं मानी। उसने विशाल से बात की।

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों आपस में लड़ ही रहे थे कि सिम्मी ने शराब के नशे में फिर से विशाल को कॉल कर दिया। इस बार सुनील और भड़क गया और उसने सिम्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

फिर सिम्मी ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर बताया कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। कुछ देर में ही कॉल कट गया। इसके बाद सुनील ने कार के डेशबोर्ड से चाकू निकाला और सिम्मी पर तब तक वार किए, जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

दिनभर साथ थे, छोड़कर गया और लेने भी पहुंचा

 पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुनील 14 जून को सुबह से रात तक सिम्मी के साथ था। वही उसे सुबह शूटिंग पर छोड़कर आया था। दिनभर उसके खाने-पीने का सामान भी वह लेकर देता रहा। रात को फिर वह उसे लेने पहुंचा। दोनों वहां से चले और रास्ते में फिर खाया-पीया। इस दौरान शराब पार्टी भी की।

जमीन बेचकर सुनील को दिया था पैसा

सुनील ने पुलिस को बताया है कि सिम्मी ने अपने पहले पति संदीप की जमीन बेची थी। सारे पैसे सिम्मी ने सुनील को ही दिए, जिससे उसने करनाल में होटल खोला। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी जमीन बेची गई थी और कितने पैसे सुनील को दिए थे।

एक साल से बातचीत बंद थी

 सुनील ने पुलिस को बताया है कि सिम्मी और उसके बीच में पिछले एक साल से बातचीत बंद थी। इस बीच सिम्मी ने अपने लिए विशाल नाम के युवक से रिश्ता किया था। मगर, फिर पिछले करीब 1 महीने से सुनील और सिम्मी की बातचीत दोबारा होने लगी थी। वहीं, कुछ दिन पहले ही सुनील की पत्नी को भी सिम्मी और सुनील के रिश्ते के बारे में पता लग गया था, जिसके कारण उसका और उसकी पत्नी का कई बार झगड़ा भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button