अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत… नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने दिया ये जवाब, जल्द आने वाली हैं पिता के देश

वॉशिंगटन: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी करने वाली नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स एक नई यात्रा पर जाने वाली हैं। उनकी यह यात्रा भारत की होगी। सुनीता विलियम्स ने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भारत को अपने पिता का देश बताया। नासा की स्पेसएक्स क्रू 9 पोस्ट फ्लाइट न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान विलियम्स ने कहा अंतरिक्ष यान से भारत उन्हें अद्भुत दिखाई दिया। नासा की एस्ट्रोनॉट ने बताया कि भारत यात्रा के दौरान वह अंतरिक्ष में जाने वाली इसरो की टीम से भी मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button