भोपाल में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों के मकान होंगे जमींदोज, लीज हुई खत्म

 भोपाल। कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपियों फरहान, साद और साहिल पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। रायसेन रोड स्थित अर्जुन नगर में बने इनके मकानों पर अब बुलडोजर चलने वाला है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शुक्रवार या शनिवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। गोविंदपुरा तहसीलदार ने आरोपियों के परिजनों को नोटिस थमाया था, जिसमें स्पष्ट किया गया कि मकान सरकारी जमीन पर बने हैं।

कब्जा खाली नहीं किया गया

वर्ष 1984 में इनके परिजनों को पट्टे पर जमीन दी गई थी, लेकिन लीज की अवधि पूरी होने के बाद इसे रिन्यू नहीं कराया गया। इसके बावजूद 600 वर्गफीट से अधिक पर कब्जा जमाकर मकान खड़ा कर लिया गया। तहसीलदार न्यायालय ने 19 अगस्त को ही आदेश दे दिया था कि आरोपियों के मकान अतिक्रमण हैं और इन्हें हटाया जाए। चार सितंबर तक का समय दिए जाने के बाद भी कब्जा खाली नहीं किया गया।

जमीन की लीज खत्म

अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तय कर दी है। एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने कहा कि जब जमीन की लीज खत्म हो चुकी है तो यह कब्जा अवैध है। सरकार और जिला प्रशासन किसी भी कीमत पर इस तरह की गैरकानूनी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा। शुक्रवार या शनिवार को बुलडोजर चलाकर मकान जमींदोज कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button