जल्दी ही आने वाला है NSE का आईपीओ? सेबी चीफ की यह बात तो सुन लीजिए

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को बाजार नियामक SEBI से जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। यदि यह आया तो यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने गुरुवार को इस बारे में संकेत दिया। उन्होंने बताया कि NSE के IPO से जुड़े सभी मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

आगे बढ़ेंगे

दिल्ली में एक कार्यक्रम में पांडे ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि सभी बकाया मुद्दों का समाधान हो जाएगा, और हम आगे बढ़ेंगे। मैं आपको समय नहीं बता सकता, लेकिन मुझे लगता है कि हमें जल्द ही इसे करना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि नियामक और NSE चिंताओं को दूर करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। SEBI प्रमुख ने यह भी बताया कि परामर्श पत्र पर मिली टिप्पणियों के बाद इस महीने समाप्ति तिथियों पर निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button