जैश-लश्कर के आतंकी ठिकाने, एयरबेस, सैन्य प्रतिष्ठान… भारत ने पाकिस्तान को 4 दिन में दी कितनी ‘चोट’, जानें

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान के एयर बेस और सैन्य ठिकानों पर भारत की ओर से हमले किए गए। पाकिस्तान ने भी भारत के कई राज्यों में सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उसे ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। चार दिन के इस संघर्ष में भारत ने खासतौर से पीओके और पंजाब में पाकिस्तान को काफी नुकसान किया।

एचटी ने अधिकारियों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई आतंकी ढांचे को नष्ट किया। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया और कई एयरबेस पर भी सफलता के साथ हमले किए। दूसरी ओर भारतीय सेना ने पिछले चार दिनों में पाकिस्तान के ज्यादातर जवाबी हमले नाकाम कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button