जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी, शैफाली वर्मा ने भी MI को धोया, 7 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 जनवरी को वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने 7 विकेट से मुंबई को हराकर अपने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स जितने 4 अंक हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ टॉप पर है।

इसके अलावा बाकी चारों टीमों में नॉकआउट प्लेऑफ में पहुंचने की रेस चल रही है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे, यूपी वॉरियर्ज तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स चौथे तो गुजरात जायंट्स पांचवें नंबर पर है। आइये जानते हैं आखिर मैच में क्या-क्या हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था टॉस

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद में नाबाद सबसे ज्यादा 65 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर आउट हुई थीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट श्री चरणी ने झटके थे। 1-1 विकेट मारिजान कैप और नंदिनी शर्मा ने लिए।

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी

155 रन का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स ने 1 ओवर रहते ही हासिल कर लिया। दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी उड़ाया। मारिजान कैप ने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया।

शैफाली वर्मा ने भी खेली तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स की युवा ओपनर शैफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने 28 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। लिजेली ली ने 29 रन बनाए। लॉरा वोल्वर्ड्ट 17 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए 1-1 विकेट अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा ने लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button