जॉन सीना के पास बचे सिर्फ 6 महीने, करियर के आखिर में ये तीन ऐतिहासिक मुकाबले की संभावना

नई दिल्ली: जॉन सीना ने 2024 में मनी इन द बैंक पीएलई में अपने रिटायरमेंट को लेकर घोषणा की। जिसके बाद जॉन सीना का विदाई दौरा जनवरी 2025 में शुरू हुआ। अपने विदाई दौरे के दौरान, सीना ने फैंस से मुंह मोड़ लिया, अपना 17वां वर्ल्ड टाइटल जीता और कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और आर-ट्रुथ जैसे रेसलर्स का सामना किया। अब उनके करियर के अंतिम छह महीने बचे हैं, ऐसे में उनके तीन संभावित मुकाबले बाकी हैं जिनमें कुछ बड़े रेसलर्स के नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे रेसलर्स कौन हैं।

1. एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स और जॉन सीना पहली बार 2016 में WWE में आमने-सामने आए थे। इसके बाद दोनों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। 2017 के रॉयल रंबल इवेंट में सीना ने स्टाइल्स को हराकर रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सीना के विदाई दौरे के बीच, WWE एक बार फिर द चैंप और द फेनोमेनल वन के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच बुक कर सकता है।

2. गुंथर
गुंथर WWE में एक उभरती हुई शक्ति हैं। उन्होंने हाल ही में जे उसो से अपनी दूसरी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। गुंथर, गोल्डबर्ग के खिलाफ WWE सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट में अपनी रिटायरमेंट मैच खेलने वाले हैं। अगर गुंथर WWE क्राउन ज्वेल पीएलई तक वर्ल्ड चैंपियन बने रहते हैं और सीना WWE चैंपियन बने रहते हैं, तो क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए उनके बीच एक बड़ा चैंपियन बनाम चैंपियन मुकाबला हो सकता है।
3. जॉन सीना: जॉन सीना ने कहा है कि वो रेसलिंग को बर्बाद कर देंगे और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने साथ ले जाएंगे। सैथ रॉलिंस WWE को बचाने के लिए जॉन सीना पर हमला कर सकते हैं और उनसे टाइटल जीत सकते हैं।

4. कोडी रोड्स: उम्मीद है कि कोडी रोड्स किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीत जाएंगे। इसके बाद वो समरस्लैम में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल जीतना चाहेंगे। लेकिन अगर कोडी रोड्स ऐसा करते हैं, तो सैथ रॉलिंस उन पर हमला करके टाइटल छीन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button