उज्जैन में थे करण कुंद्रा, पर ना तेजस्वी प्रकाश के साथ महाकालेश्वर मंदिर गए, ना मनाया बर्थडे, ब्रेकअप की चर्चा!

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए थे। यहीं पर प्यार हुआ और अभी तक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चाहे पब्लिक प्लेस हो या फिर कोई इवेंट, दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाने से हिचकिचाते नहीं हैं। तेजस्वी ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो सामने आया। पर इस वीडियो में कहीं भी करण नजर नहीं आ रहे हैं। फैंस हैरान-परेशान हैं कि कहीं इनके रिश्ते को किसी की नजर तो नहीं लग गई!
Tejasswi Prakash उज्जैन में हैं। वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने टीम और क्रू मेंबर्स के साथ अपना बर्थडे मनाया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वो केक काट रही हैं। क्रू मेंबर्स ताली बजा रहे हैं। वो सिर पर प्रिंसेस वाला टिआरा और ‘हैप्पी बर्थडे’ सैश पहने मुस्कुरा रही हैं।
उज्जैन में ही थे करण, पर बर्थडे पार्टी में नहीं हुए शामिल
उज्जैन मंदिर में भी अकेले किए दर्शन
ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह
उम्र में है अंतर
जहां तेजस्वी ने अभी-अभी अपना 32वां बर्थडे मनाया है तो वहीं करण 40 साल के हैं। दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है।