‘कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं’, प्रशांत नारायणन ने कहा- वह परिवार की दुआओं के भरोसे चल रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने चार्मिंक लुक के कारण लड़कियों के बीच काफी पॉप्युलर और फेमस हैं। इनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लेकिन इनके बारे में ‘मर्डर 2’ एक्टर प्रशांत नारायणन ने ‘सबसे खराब अभिनेता’ कहा है। उन्होंने उनकी आलोचना की है और कहा कि वह इंडस्ट्री में सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि कुछ चीजों के लिए तारीफ भी की है।

प्रशांत नारायणन ने ‘माई’ और ‘मांझी- द माउंटेनमैन’ में भी काम किया है। उन्होंने ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे बेकार एक्टर्स में से एक हैं। वह किस्मतवाले हैं, जो अपने माता-पिता की दुआओं के कारण सर्वाइव कर पा रहे हैं। वह बिलुकल बात नहीं करते है और आस-पास के लोगों से प्रेरित होते हैं।’

कार्तिक आर्यन पर हंसते हैं लोग?

प्रशांत ने कहा कि उन्हें एक्टर उनकी डेब्यू फिल्म ’प्यार का पंचनामा’ में अच्छे लगे थे। जब उनसे पूछा गया कि जनता तो एक्टर की मूवीज देखती है और उसकी तारीफ करती है। तो इस पर जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पतका कि कितने लोग हैं, जो तारीफ करते हैं। मगर मैंने तो कई लोगों को उन पर हंसते हुए देखा है। अगर आप किसी को हंसाते हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन किसी को हंसाने और किसी पर हंसने में अंतर होता है। और भारतीय दर्शक तो ज्यादातर दूसरों पर ही हंसती है।’

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का कलेक्शन

बता दें कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे। इसमें अनन्या पांडे भी थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 15 दिनों तक थिएटर में लगे रहने के बाद इसने वर्ल्डवाइड 49.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, भारत में नेट कमाई 32.95 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 39.35 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। जबकि बजट करीब 90 करोड़ रुपये था। इसमें कार्तिक के अलावा, जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता, टीकू तसलानिया और अरुणा ईरानी थीं। इसे समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनकर तैयार हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button