केएल राहुल ने ठोका शानदार शतक, कंगारुओं की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई, बीमार होकर भी नहीं मानी हार

नई दिल्ली: लखनऊ में भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच चल रहा है। मैच के चौथे दिन, केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 136 गेंदों पर ये कारनामा किया। केएल राहुल की इस पारी के कारण इंडिया ए की टीम जीत के करीब धीरे-धीरे पहुंच रही है। बता दें कि केएल राहुल ने बीमार होने के बाद भी हार नहीं मानी और वह खेलने के लिए उतरे।
बुखार के कारण मैदान से निकल गए थे बाहर
मैच के तीसरे दिन केएल राहुल 74 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि, वे किसी चोट के कारण नहीं, बल्कि बुखार के कारण मैदान से बाहर गए। भारत को यह मैच जीतने के लिए 412 रनों का लक्ष्य मिला है। इस बीच, चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को भारतीय टीम में शामिल किया है।
जीत के करीब बढ़ रही टीम इंडिया
भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की टीमें लखनऊ में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया A ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। भारत ने केएल राहुत का शतक होने तक तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को यहां से जीत के लिए 166 रनों की जरूरत है। केएल राहुल इस मैच में साई सुदर्शन के साथ काफी अच्छी साझेदारी कर रहे है। सुदर्शन भी अपने शतक के काफी करीब हैं।





