शतक लगाने पर भी मिली हार, माकंड पर जीता दिल, फिर ऋषभ पंत सहित पूरी टीम पर इतना बड़ा एक्शन क्यों?

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहा। उन्होंने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की तो दिग्वेश राठी के जितेश शर्मा के खिलाफ किए गए माकंड रन आउट की अपील को वापस लेकर फैंस का दिल भी जीता, इसके बावजूद वह सजा से नहीं बच सके। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगा है।

इस सीजन में पंत का तीसरा ओवर-रेट अपराध था, पहला और दूसरा अपराध 5 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुआ था। पंत पर तब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर 12 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल के बयान में कहा गया है- चूंकि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button