मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, गुरु रंधावा के गाने पर दिखीं इमोशनल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। साल 2024 में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उस समय, न तो मलाइका और न ही अर्जुन ने इस रिपोर्ट को अपनी तरफ से कन्फर्म किया। हालांकि, मुंबई में एक इवेंट के दौरान ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन में अर्जुन ने अनाउंस किया था कि वह अब सिंगल हैं। इससे ये कन्फर्म हो गया कि उनका मलाइका से ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि, आज भी एक-दूसरे के साथ उनका रिश्ता अच्छा और दोस्ती वाला है और एक-दूसरे से सौहार्द भरे तरीके से पेश आते हैं। जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो अर्जुन कपूर तुरंत उनके घर पर पहुंचे थे। आज 26 जनवरी को अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में मलाइका ने उनका बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उछलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर, साथ ही जश्न वाली दिल और वाइन ग्लास इमोजी भी शेयर की है। इसी के साथ मलाइका ने अपने कुछ खूबसूरत वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिसके साथ गुरु रंधावा के ‘गाना इस जनम की गल करें तू अगले विच वी मेरी है।’

‘मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहती’

अर्जुन ने कहा कि वह सिंगल हैं, जबकि मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं और मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहती।’

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन का नेगेटिव रोल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उनके नेगेटिव किरदार के लिए काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी थे।

दोनों ने चुप्पी बनाए रखने का किया था फैसला

इस बीच, पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, ‘मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह रखते रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने और उसपर कॉमेंट करने की अनुमति नहीं देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button