25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में लौटीं ममता कुलकर्णी, लोगों ने पूछा- ये सब क्या है, यहां क्यों आईं?

हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो में गेस्ट के रूप में नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने 25 सालों के लंबे गैप के बाद टीवी पर वापसी की।

ममता कुलकर्णी ‘लाफ्टर शेफ्स’ पर नजर आनेवाली हैं। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ममला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कृष्णा अभिषेक के माथे पर टीका लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद अभिषेक मुट्ठी भरकर गुलाल अपने माथे पर लगा लेते हैं। इसी के साथ बैकग्राउंड में ‘मांग मेरी भरो’ गाना बज रहा है और पूरा माहौल हंसी से गूंज उठता है।

ममता को टीवी पर देख लोगों ने पूछे हैं सवाल

अब ममता के इस वीडियो को देखकर लोगों ने जहां उनकी स्माइल की तारीफ की है, वहीं कई लोगों उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है। एक ने कहा, ‘इन्होंने कहा था कि बॉलीवुड और टीवी से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी, फिर ये क्या है…साध्वी बन जाना, ये सब क्या था।’

ममता ने बालकनी में दिखाया अपना परिवार

ममता कुलकर्णी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह फैन्स को नमस्ते करने के साथ वीडियो की शुरुआत करती हैं और लोगों को अपने परिवार से मिलाती हैं।

उनके बालकनी में कौआ खाना खा रहा

वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में बैठी नजर आ रही हैं, जहां उनके बालकनी में कौआ खाना खा रहा है। एक्ट्रेस ने उन्हें दिखाते हुए कहा, ‘अभी हम सब मिलकर सुबह का नाश्ता कर रहे हैं, बस यही मेरी दुनिया है।’ वीडियो में ममता बाल खोले हुए काले रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं।

‘कलयुग में नारी जाति अपने बाल खुले रखेगी’

ममता कुलकर्णी के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों व्यू और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर लिखता है, ‘आर्यावर्त के ऋषि-मुनि आज से हजारों साल पहले भविष्यवाणी कर चुके थे कि कलयुग में नारी जाति अपने बाल खुले रखेगी। जय सियाराम।’

‘योगी हैं आप, नारायण से नाम लो’

वहीं, दूसरे यूजर का कमेंट आता है, ‘आप अच्छी लग रही हैं, हमेशा की तरह।’ एक और यूजर कमेंट करते हैं, ‘नमस्ते नहीं, जय श्री राम। जय मां भद्रकाली मातेश्वरी नारायणी। योगी हैं आप। नारायण से नाम लो। जय श्री राम।’ कुछ यूजर कमेंट्स के माध्यम से यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या आप अकेली रहती हैं?

किन्नर अखाड़ा ने उन्हें पद से हटा दिया

बता दें, ममता कुलकर्णी बीते कुछ समय में काफी विवादों में रही हैं। जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं लेकिन कुछ ही समय बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने के कारण वो विवादों में आ गईं। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें पद से हटा दिया गया।

लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट आ रहीं ममता

एक्ट्रेस दो दशकों से ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहीं और अध्यात्म का मार्ग अपनाया। हालांकि, 25 सालों के लंबे गैप के बाद उन्होंने एक बार फिर टीवी पर वापसी की। लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट के रूप में आकर ममता ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया।

विक्की गोस्वामी से जुड़े एक ड्रग तस्करी मामले से जुड़ा नाम

बता दें कि ड्रग तस्करी के विवाद में नाम आने के बाद ममता कुलकर्णी विदेश चली गई थीं। साल 2016 में, उनका नाम विक्की गोस्वामी से जुड़े एक ड्रग तस्करी मामले में सामने आया था। इसके बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें फंसाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button