इजरायल को बर्बाद कर दे अल्लाह… ईद पर तुर्की के राष्ट्रपति ने खुदा से की फरियाद, यहूदियों के देश को मिटाने की मांगी दुआ!

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने ईद पर अजीब मुराद मांगी है। उन्होंने अल्लाह से इजरायल को बर्बाद करने की दुआ मांगी है। गाजा पर इजरायल के हमलों के शुरू होने के बाद से ही तुर्की के राष्ट्रपति लगातार इजरायल के नाम पर जहर उगलते आए हैं, लेकिन ईद के पावन मौके पर वो कुछ ऐसी दुआ मांगेगे, शायद किसी को इसका यकीन नहीं था। उन्होंने इजरायल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि "हम देख रहे हैं कि फिलिस्तीन में क्या हो रहा है। अल्लाह अपने पवित्र नाम पर जायोनी देश इजरायल को नष्ट कर दे। हमें देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है, और इसलिए, हमें एकजुट होना चाहिए, मजबूत होना चाहिए और यहां भाईचारा बनाए रखना चाहिए। अल्लाह हमेशा हमारी एकता को मजबूत करे।" एर्दोगन ने ये टिप्पणियां मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के अंत में ईद-उल-फितर के अवसर पर एक मस्जिद का दौरा करने के बाद कीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button