मीडिया प्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

बालोद। जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत आज जिला पंचायत के समीप सिवनी रोड स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 में आज जिले के मीडिया प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष  संतोष साहू, जिला प्रेस क्लब के महासचिव  राहुल भूतड़ा,  फिलिप चाको,  रवि भूतड़ा,  विजय जैन मित्तल,  अजय अग्रवाल,  किशोर साहू,  लक्ष्मीकांत बंसोड़,  सौरभ जैन,  संजय सोनी,  हरिवंश देशमुख,  शैलेश सिंह,  साजू चाको,  अनीश राजपूत,  तिलक राम देशमुख,  रूपचंद जैन,  देवेन्द्र साहू,  राकेश द्विवेदी,  नरेश श्रीवास्तव,  अमजद चैहान,  जागेश्वर सिन्हा,  खिलावन प्रसाद चन्द्राकर, मीनू साहू,  परस साहू सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी पत्रकारों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अमूल्य भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक, जनसंपर्क अधिकारी  चन्द्रेश ठाकुर ने भी पौधरोपण कर सघन वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button