मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा, पश्चिमी जिलों में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में सुबह हल्के बादल नजर आए, लेकिन शाम तक आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन दो डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को खरगोन जिले में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नर्मदापुरम में 34.2 और खंडवा में 34.1 डिग्री रहा। उज्जैन में 33 और गुना में 33.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में भी पारा चढ़ा रहा। खजुराहो में 34.3, दामोह में 33.6, जबलपुर में 33, मंडला में 33.5, सतना में 33 और टीकमगढ़ में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

48 घंटों बाद और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं आ रही हैं और प्रदेश को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसलिए अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। 48 घंटों बाद प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button