महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश से आयी महिला मोर्चा की प्रवासी कार्यकर्ता स्व सहायता समूह की बहनों से कर रही संपर्क

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। चुनाव में महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश से आयी प्रवासी बहनों द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में स्वसहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों से संपर्क कर रही है। मोर्चा की बहनें भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए गये कार्यों को लेकर घर घर पहुँच रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया की 10 संभाग प्रभारी बहनें, मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहनें, विधानसभा प्रभारी और प्रवासी बहनें प्रतिदिन सतत घर-घर संपर्क कर रही है। मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी और जिलों की पदाधिकारी बहनों के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश से आयी महिला मोर्चा की प्रवासी कार्यकर्ता स्व सहायता समूह की बहनों से सतत संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रही है।    

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नारोलिया चुनावी प्रवास पर
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया 1 नवम्बर को हरदा जिले के टिमरनी प्रवास पर रहेगी। इस दौरान श्रीमती माया नारोलिया पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में स्वसहायता समूहों की बहनों से संपर्क कर घर घर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट करने की अपील करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button